Breaking News

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 2.63 लाख से ज्यादा मामले, 4329 लोगों की गई जान

नई दिल्ली । देश में भले ही कोरोना के दैनिक मामलों से राहत मिल रही हो लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.63 लाख से ज्यादा मामले सामने आए लेकिन पहली बार देश में 4329 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का ये अबतक का रिकॉर्ड आंकड़ा है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज ठीक होकर घर गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक देश में 2,78,719 मरीजों की जान जा चुकी है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 2,15,96,512 है। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण दुनिया भर के संक्रमित देशों में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2.5 करोड़ से अधिक हो गया है। वहीं 16 जनवरी से शुरू वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश के सभी हिस्सों में कुल 18,44,53,149 वैक्सीनेशन की जा चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button