Entertainment

एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता और दिग्गज अभिनेता केडी चंद्रन का निधन

मुंबई । जानी-मानी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन के निधन की खबर ने सभी को बड़ा सदमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। केडी चंद्रन को कार्डियक अरोस्ट के बाद जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 86 वर्षीय केडी चंद्रन का 12 मई से अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद वो 4 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे और उन्होंने 16 मई को इलाज के दौरान करीब 10 बजे आखिरी सांस ली। केडी चंद्रन बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वेटरेन एक्टर केडी चंद्रन के निधन की जानकारी ई टाइम्स की एक रिपोर्ट में दी गई है। बता दें कि एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता केडी चंद्रन फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री दोनों से ही जुड़े थे। उन्होंने बॉलीवुड में `हम हैं राही प्यार के`, `जब प्यार किसी से होता है`, `तेरे मेरे सपने कोई…` जैसी कई फिल्में की हैं। इसके अलनवा वो टीवी शो `कोई मिल गया` में भी नजर आ चुके हैं। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button