Breaking News

भारत में कोरोना के मामले 1200 पार, दुनियाभर में साढ़े सात लाख से ज्यादा


नई दिल्ली । दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। इटली, अमेरिका, स्पेन जैसे देशों में मृतकों की संख्या में भी बड़ी संख्या में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में अब तक साढ़े सात लाख से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी कोरोना के मामले 1200 के पार पहुंच गए हैं। सोमवार को सबसे अधिक 227 नए मामले सामने आए। इस तरह कोरोना संक्रमितों की संख्या 1251 हो गई है। इसमें से 102 लोग ठीक हो चुके हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। सोमवार को 25 नए केस सामने आने के बाद कुल मामले 97 हो गए।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार रात तक शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 72 थी जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। उसने बताया कि 97 मरीजों में से 89 एलएनजेपी अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, आरएमल अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और राजीव गांधी सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button