
नाबालिग प्रेमी पहुंचा नई नवेली दुल्हन की ससुराल,पति के सामने प्रेमी ने काट ली हाथ की नस
मईल, देवरिया। किसी शायर की गजल ना उम्र की सीमा हो, ना प्यार का हो बंधन इस गीत को चरितार्थ करती एक प्रेम कहानी सामने आई है। अपनी उम्र से अधिक उम्र की युवती से प्यार करने वाला एक सिरफिरा नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी के दूसरे ही दिन उससे मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया । परिवार और मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। सिरफिरा नाबालिग आशिक पागलपन की हदों को पार करते हुए अपने हाथ की नस को काट कर जान देने की कोशिश किया । वही पुलिस उस नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर सोच में पड़ी हुई है कि आखिर उस नाबालिग सिरफिरे आशिक के खिलाफ क्या कार्रवाही करे।
जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर का गांव की ही उससे अधिक उम्र की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था । युवती की शादी गत 13 मई को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से हो गया। युवती की तिलक के बाद उस नाबालिग सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उस युवती से प्यार करता है और किसी दूसरे से उसका विवाह नहीं करने देगा । उधर वर पक्ष के परिजनों ने तत्काल प्रेमी के इस दुस्साहस की सूचना मईल पुलिस को दी। हालांकि युवती के घर वालों ने वर पक्ष को आश्वासन दिया कि युवती का किसी से कोई प्रेम संबंध नहीं है। धूमधाम से हुई शादी के बाद बारात दुल्हन को साथ लेकर वापस लौट आई।
इधर विवाह के दूसरे ही दिन उक्त नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की ससुराल धमक आया। और वहा बखेड़ा खड़ा कर दिया। परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दि। मौके पर पुलिस पहुंच गई । नाबालिग प्रेमी ने सबके सामने अपने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश भी किया । वह बार-बार एक ही बात कह रहा था कि अगर एक बार उसकी प्रेमिका कह दे कि वह उससे प्यार नहीं करती तो वह उसकी दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चला जाएगा । वर पक्ष वालों ने भी वधू पक्ष को इसकी सूचना भेज दिया। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी किशोर नाबालिग है । पुलिस उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है । किशोर के घरवालों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गयी है ।



