State

कोरोना से मुक्त है मध्यप्रदेश का यह गांव

मध्यप्रदेश। कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह बाधित मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक ऐसा भी गांव है जो न केवल अन्य गांवों अपितु शहरी क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह गांव है जनकपुर। यहाँ के लोग की जागरूकता का आकलन इससे भी किया जा सकता है कि यहां रहने वाले 45 प्लस कुल 338 लोगों में से 325 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। गांव के सभी बुजुर्गों का वैक्सीनेशन हो चुका है। 1465 लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में जागरूकता के कारण अभी तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है और यह गांव कोरोना से मुक्त है।

गांव में लगाया बैरियर, बैठाया चौकीदार

सागर जिला सहित प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए यहाँ के ग्रामीणों ने बैठक की और तय किया कि इस गाँव में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को नहीं आने दिया जाएगा और न ही गांव के किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। फलतः गांव में प्रवेश के द्वार पर बैरियर लगाने के साथ ही ये लोग पालियों में चौकीदारी करने लगे।

मास्क नहीं पहना तो जुर्माना

ग्रामवासियों ने गांव के उन लोगों पर जो बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलेंगे उन पर 20 का जुर्माना लगाया।

प्रतिदिन लेते हैं भाप, जन औषधि केन्द्र भी खोला

जनकपुर गांव के लोगों की सजगता और जागरुकता अतुलनीय है। यहाँ के सभी रहवासी प्रति दिन वाष्प का सेवन करते हैं। लोगों को आवश्यक दवाएं सस्ते दामों पर उपलब्ध हो, इस लिए यहाँ जन औषधि केन्द्र भी खुलवाया है। धन्य हैं इस गांव के लोग। हैट्स ऑफ.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button