Entertainment

वेब सीरीज एस्केप लाइव के बाद फिल्म की तैयारी में जुटे अभिनेता राजेश सिंह

रायपुर । मोहब्बतें, कुमकुम भाग्य, मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव, विद्या आदि हिट शोज़ में काम कर चुके अभिनेता राजेश सिंह की नवीनतम शो स्टोरी 1 मन्थस की`थी। जो हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित हुई थी। बाकि शोज की तरह इस शो को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

इन सब के बाद राजेश सिंह ने `एस्केप लाइव` नामक वेब सीरीज में काम किया है। इस वेब सीरीज की पात्र की बात की जाए तो इसमें तमिल सुपरस्टार सिद्धार्थ सूर्यनारायण, अरुंधति नाग, स्वेता त्रिपाठी और जावेद जाफरी के साथ राजेश सिंह ने काम किया है। इस वेब सीरीज को वन लाइफ स्टूडियोज़ व स्वस्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। जिसके निर्माता, लेखक व निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तेवारी हैं।

फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में लगातार सक्रीय रहने वाले राजेश इस सीरीज के तुरंत बाद अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में लग गए हैं। इस फिल्म में राजेश सिंह नाकारात्मक परन्तु रोचक भूमिका में दिखेंगे। आपको बता दू की ये अभिनय की दुनिया में विलेन बाबा के नाम से लोकप्रिय हैं। राजेश सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए थोड़ा और प्रतीक्षा करना पड़ेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button