लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं:-कैबिनेट सचिव
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू किया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ सकती है। जिसपर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कहना है कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई।
सोमवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा, ‘मैं इस तरह की रिपोर्ट्स को पढ़कर हैरान हूं। लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।’ बता दें कि प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसकी 14 अप्रैल को खत्म हो रही है।



