Entertainment

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने सामने आए सोनू सूद, दिया ऑक्सीजन प्लान्ट्स का ऑर्डर

मुंबई । देश में कोरोना की दूसरी लहर ने आतंक मचा दिया है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच देश ऑक्सीजन व आवश्यक दवाइयों की किल्लत का सामने कर रहा है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान तक जा रही है। देश को इस संकट से उबारने कई उद्योगपतियों, संस्थाओं तथा देशों ने अपनी मदद दी है। इनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कई एक्टर्स हैं जो लोगों के सपोर्ट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तो ऑक्सीजन की देखने को मिल रही है। कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो इस किल्लत को दूर करने में लगे हुए हैं। सोनू सूद इसमें सबसे आगे हैं। सोनू सूद ने पहले चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगाए और अब उन्होंने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। सोनू सूद ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में बताया।

स्टेटमेंट में सोनू ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की किल्लत है, उसका समाधान मिल जाएगा। सब कुछ समय से हो जाएगा. सोनू बोले- हम देख रहे हैं कि कई सारे लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के आभाव की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऐसे ही हॉस्पिटल्स तक नहीं पहुंचाया जाएगा बल्कि इसे पूरी तरह से भरकर दिया जाएगा। इससे समस्या का निधान जल्दी हो पाएगा. इस समय सबसे जरूरी है कि चीजों को सही समय पर किया जाए ताकि हमलोग ज्यादा जानों को न खोएं।

10-12 दिन में आएगा फ्रांस से पहला प्लान्ट
सूत्रों के अनुसार पहले प्लान्ट का ऑर्डर किया जा चुका है और ये 10-12 दिन के अंदर फ्रांस से भारत आ भी जाएगा। सोनू सूद का प्रयास वाकई में सराहनीय है। पिछले साल उन्होंने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने में मदद की थी इस बार उन्होंने जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का जिम्मा उठाया है और उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा भी रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने चीन से भी ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगवाए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button