Breaking News

योगी ने लखनऊ पीजीआई का किया निरीक्षण, एक अप्रैल से शुरू होगा कोविड अस्पताल


लखनऊ । लखनऊ जीआई के ट्रामा सेंटर में कोरोना संक्रमण वाले गम्भीर मरीजों के लिए बनाया गया आधुनिक राजधानी कोविड अस्पताल एक अप्रैल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को इस अस्पताल का निरीक्षण कर आईसीयू और आइसोलेशन व कोरनटाइन वार्ड देखा। सीएम ने कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में बनाई गई तीन चरण में स्क्रीनिंग की सुविधा का जायजा लिया। सीएम योगी ने डाक्टरों को इलाज के दौरान हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

शनिवार दोपहर करीब सवा बारह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे कोविड अस्पताल पहुंचे। कोरोना के चलते निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सिर्फ पांच लोग ही थी। वह भी सभी एक मीटर के फासले पर थे। करीब 15 मिनट के दौरान सीएम ने अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वेंटिलेटर व अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से लैश आईसीयू का निरीक्षण किया । इसके बाद आइसोलेशन वार्ड को देखा। पीजीआई निदेशक डॉ. राधाकृष्ण धीमान और सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का रोस्टर तैयार हो गया है। इनकी सोमवार से ड्यटी लगा दी जाएगी। अस्पताल में सुविधाओं और निगरानी के लिए गठित कोविड टास्क फोर्स लगातार काम मे लगी हुई है। अस्पताल में जांच की सुविधा के अलावा दवाओं का बंदोबस्त कर लिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button