
बलिया: जनपद के फेफेना में कोरोना एलएन सेंटर पर आधी रात को परिजनों ने ऑक्सीजन और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जमकर बवाल किया। जिससे चिकित्सक सहम रहे। सुबह ही उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोपहर बाद मंत्री उपेंद्र तिवारी भी पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फेफना एवं ज़िला चिकित्सालय में जाकर व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की। मरीज़ों से वार्ता भी किया। अस्पतालों के व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल में खड़ी मोटरसाइकिल एवं शौचालयों में गंदगी पर सम्बंधित अधिकारियों से जवाब तलब भी किया।



