UP Live

17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कल से 11 और जिलों में लगेगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी. दरअसल, पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद उपजे संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है. आज यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है. वहीं कल से उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी. प्रदेश की योगी सरकार ने अब 18 जिलों में कल यानि 10 मई, सोमवार से 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू करने जा रही है. इससे पहले सर्वाधिक प्रभावित 7 जिलों- लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और बरेली जिलों में ही वैक्सिनेशन शुरू हुवा था. अब इसमें 11 और जिलों को भी शामिल किया गया है. इन जिलों के लोग कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लगवा सकते हैं.

आज सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम 9 की बैठक में वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा हुई. इस बैठक में 18 ज़िलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों को सोमवार से वैक्सीन लगवाने की अनुमति पर सहमति मिल गई. बता दें पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और बरेली जिलों में ही वैक्सिनेशन शुरू हुआ था. अब इसमें 11 और ज़िलों को जोड़ा गया, जिसमें नोएडा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, अयोध्या, झांसी, आगरा, गजियाबाद और प्रयागराज शामिल है. वर्तमान में प्रदेश में क़रीब 7000 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. 11 ज़िलों के और जुड़ जाने से टीकाकरण बूथों की संख्या भी बढ़ जाएगी. गौरतलब है कि 8 मई को ही कोविडशील्ड वैक्सीन की 3.5 लाख डोज़ लखनऊ पहुंची है. सरकार की तरफ़ से कोविडशील्ड और कोवैक्सीन की 50-50 लाख डोज़ के लिए एडवांस पेमेंट किया जा चुका है. इसी हफ़्ते में वैक्सीन की अगली खेप लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button