Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा मामले, मौत का आंकड़ा 4 हजार के पार

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को को यह जानकारी दी।

देश में 14 फरवरी 2021 से लेकर 7 मई 2021 तक कोरोना के 1,09,68,039 मामले आ चुके हैं जबकि 30 जनवरी 2020 से लेकर 14 फरवरी 2021 तक इससे कम मामले  (1,09,16,481) आए थे। इस आंकड़े से साफ पता चल रहा है कि बीते 82 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई।

देश में अब तक कुल 2,38,197 लोगों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को पांच राज्यों में एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इनमें कर्नाटक भी शामिल है जहां बीते 24 घंटे में 592 लोगों की जान चली गई जो कि एक दिन में सर्वाधिक है।
अन्य राज्य जहां सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं उनमें महाराष्ट्र (898) उत्तर प्रदेश (372 मौतें), दिल्ली (341), छत्तीसगढ़ (208), तमिलनाडु (197), पंजाब (165), राजस्थान (164) हिमाचल प्रदेश (56) शामिल हैं। इसके आलावे हरियाणा (162) उत्तराखंड (137), झारखंड (136) और बंगाल (112) शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 54022 नए मामले, 898 की मौत
देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,022 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही इस अवधि में 37,386 कोरोना संक्रमित ठीक हुए और 898 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 49 लाख 96 हजार 758 हो गई है। इनमें से 42 लाख 65 हजार 326 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, छह लाख 54 हजार 788 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते कुल 74,413 लोगों की जान जा चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button