UP Live

चिकित्सक समेत पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

कोरोना कहर : नही रुक रहा मौतों का सिलसिला

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना काल की इस महामारी दौर में आये दिन हो रही मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को भी पांच लोगों की अचानक हुई मौत से जुड़ी खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। नगर निवासी डॉ ऋतुराज सिंह को अचानक सांस में तकलीफ होने के कारण शुक्रवार को परिजनों द्वारा लोढ़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।कच्ची गृहस्थी के बीच अचानक डॉ सिंह के निधन से बेटी संग परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

दूसरी खबर सीएचसी में तैनात एएनएम रीता श्रीवास्तव 52 वर्ष पत्नी राजेंद्र श्रीवास्तव की भी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गयी। रीता कोविड-19 पॉजिटिव थीं।उनके पति राजेंद्र श्रीवास्तव भी दुद्धी सीएचसी में कार्यरत हैं। करीब एक पखवारे पूर्व रीता के भाई युवा अधिवक्ता रामप्रकाश सिन्हा का भी देहांत हो चुका है।तीसरी खबर रामनगर के अर्जुन जायसवाल की बहू सुचिता 45 वर्ष पत्नी अरविंद जायसवाल की भी गुरुवार की देर रात निधन हो गया।उनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था।चौथी खबर रामनगर निवासी प्रदीप कुमार चंद्रवंशी 47 वर्ष पुत्र गोपाल प्रसाद चंद्रवंशी की मौत से जुड़ी मिली।इन्हें भी सांस लेने में दिक्कत थी।

सप्ताह भर पूर्व प्रदीप की माता विमला देवी 65 वर्ष का भी देहांत हो चुका है।एक के बाद एक दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है। पांचवीं खबर ग्राम जाबर निवासी युवा शिक्षक अमल जायसवाल 45 वर्ष की अचानक मौत से जुड़ी मिली तो लोग हतप्रभ रह गए।कुछ घंटे पहले अमल से मिलने वाले दोस्तों को इस घटना पर यकीन नही हो रहा था। उन्हें भी अचानक सांस लेने संबंधी समस्या उत्पन्न हुई।परिजन ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था में लगे थे तभी उनका भी देहांत हो गया। मृदुभाषी शिक्षक की अचानक मौत से शिष्यों सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button