EducationNational

मई महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाएं की गई स्थगित

कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने मई 2021 के महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमित खरे ने केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के सभी प्रमुखों को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। उन्होंने सभी संस्थानों से मई, 2021 के महीने में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का निवेदन किया है। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रह सकती हैं।

जून के पहले सप्ताह में की जाएगी इस निर्णय की समीक्षा

पत्र में अमित खरे ने कहा है कि इस निर्णय की समीक्षा जून 2021 के पहले सप्ताह में की जाएगी। साथ ही संस्थानों को आगे यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि यदि किसी को भी किसी संस्था की सहायता की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल संभव सहायता प्रदान की जाए ताकि वह जल्द से जल्द संकट से बाहर आ पाए। सभी संस्थानों के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी सुरक्षित रहने के लिए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

इससे पहले भी परीक्षाएं की गई स्थगित

ज्ञात हो, कल ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश स्नातकोत्तर परीक्षा 2021 को चार महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि इसे 31 अगस्त, 2021 से पहले आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि छात्रों को इसकी तैयारी के लिए कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा। इससे पहले कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेईई मेंस 2021 की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होने वाली थी। उस वक्त कहा गया था कि नई तारीखों की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button