Breaking News

यूपी में आज चार और मरीजों में मिला कोरोना पॉजिटिव, अब तक 42 मामले


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह तक चार नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। केजीएमयू में हुई जांच के बाद नोएडा में भर्ती दो महिला समेत तीन और बागपत में भर्ती एक युवक में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन नए मामलों को मिलाकर यूपी में 42 मामले हो चुके हैं।

केजीएमयू प्रवक्ता डा . सुधीर सिंह ने गुरुवार सुबह जारी बुलेटिन में जानकारी दी। बताया कि 21 वर्षीय युवती के परिवारजन पॉजिटिव थे। रिपोर्ट में युवती भी पॉजिटिव है, जो नोएडा में ही भर्ती है। ऐसे ही 33 साल की महिला और 39 साल के पुरुष की कोई हिस्ट्री नहीं है और दोनों नोएडा में भर्ती हैं। वहीं दुबई से लौटे 32 साल के युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत में भर्ती है। सभी का इलाज जारी है।

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हुुुुई
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैंं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में इससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 605 हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button