Breaking News

महाराष्ट्र में 25 लाख एन-95 मास्क जब्त


मुंबई । महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के दौरान हो रही कालाबाजारी की जांच के दौरान पुलिस अभियान में 15 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 25 लाख एन-95 मास्क मिले हैं।

मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित करते हुए देशमुख ने कहा कि पुलिस को मास्क की कालाबाजारी की जानकारी मिली थी।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की बांद्रा इकाई के अधिकारियों ने सोमवार को सहर इलाके में खरीदार बनकर कम से कम 25 लाख एन-95 मास्क ले जा रहे तीन ट्रकों को रोका।

देशमुख ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में तीन गोदामों में भी छापेमारी की।

मंत्री ने कहा कि जब्त किये गए सामान की कीमत 15 करोड़ रुपये है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button