Entertainment

कोरोना काल में लोगों का तनाव कम कर रहा है समर सिंह का नया गाना “लाते लाते मरले सजनवा”

मुंबई : भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने यूट्यूब पर आजकल मिलियंस में व्यूज लेकर आ रहे हैं। समर सिंह के एक और सांग “लाते लाते मरले सजनवा” को यूटयूब पर खूब व्यूज मिल रहे हैं। जी हां समर सिंह के इस लोक गीत को कुछ ही घन्टे में काफी लोगों ने देखा और पसन्द किया है। जिसके लिए समर सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

समर सिंह द्वारा गाया गया यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने के लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘लाते लाते मरले सजनवा” गाना लोगो को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार सुन रहे हैं और इस गाने को शेयर भी कर रहे हैं। जी हां, अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा।

https://youtu.be/4fqQan7o3yE

इस गीत के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। समर सिंह इसमें गाते हैं लाते लाते मरले सजनवा, एगो चुम्मा करनवा”। इस मस्ती भरे सांग को दर्शक बेहद एन्जॉय कर रहे हैं। समर सिंह द्वारा देसी स्टाइल में गाए हुए इस सांग को लोग खूब देख रहे हैं। यह गाना लोगों को कनेक्ट कर रहा है।

समर सिंह ने इस विशेष गीत में भी अपने देसीपन को बरकरार रखा है और यही वजह है कि दर्शक इसे खूब सराह रहे हैं। देसी स्टार समर सिंह की खासियत यही है कि वह अपनी गायकी से फैन्स के दिलों को जीत लेने का हुनर जानते हैं। इस महामारी और लॉक डाउन के हालात में समर सिंह का यह गाना लोगों का तनाव कम करने का काम कर रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button