Breaking News

शिवपुरी में भी कर्फ्यू लगाने के निर्देश

मध्यप्रदेश । कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां मंत्रालय में दूसरे दिन प्रदेश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्वालियर एक और शिवपुरी में एक प्रकरण पॉजिटिव पाया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शिवपुरी में भी कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना को फैलाव को रोकने लिये चेन तोड़ना जरूरी है। स्थानीय संक्रमण से इसका फैलाव हर हालत में रोकना होगा। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सबके सहयोग से ही इस पर काबू पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संबंध में अफवाहें फैलाने और अवैज्ञानिक जानकारी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कॉल सेंटर में काम कर रहे अमले को लोगों को सटीक जानकारी देने के लिये निर्देश दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button