Breaking News

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 28 मार्च तक अवकाश


प्रयागराज । कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में अवकाश बढ़ाकर 28 मार्च तक कर दिया गया है।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवधि के दौरान अत्यधिक जरूरी मामलों तक ही इस अदालत का न्यायिक कार्य सीमित होगा।

इस अवधि के दौरान रजिस्ट्री किसी सामान्य मामले पर विचार नहीं करेगी। 26 और 27 मार्च को जिन मामलों की सुनवाई की जानी थी, उन मामलों की सुनवाई क्रमशः 9 और 10 अप्रैल को की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button