Breaking News

शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदर्शन स्थल को कराया खाली


नई दिल्ली । दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले 100 दिनों से चल प्रदर्शन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह से खाली करवा लिया है। इसके अलावा वहां प्रदर्शन के दौरान लगाए गए टेंट को भी हटा दिया गया है। हालांकि, लोगों ने कहा कि हमने रात को ही कर्फ्यू के आशंका से प्रदर्शन स्थल खाली कर दिया था।

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन वाली जगह से लोगों को हटा दिया गया है। आने-जाने के लिए रास्ते को खाली कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘इस कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई थी। हमने प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से यहां से हट जाएं। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है।’ पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button