Entertainment

कविता चतुर्वेदी निर्मित विजय राज यादव का गाया हुआ रैप सॉन्ग “अरे वाह क्या बात है” हुआ रिलीज

मुंबई : रैप सांग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए म्यूजिक कंपनी एसकेएफ प्रोडक्शन के बैनर तले फ़िल्म निर्मात्री कविता चतुर्वेदी ने रैप सांग “अरे वाह क्या बात है” का निर्माण किया है। जिसे सिंगर और रैपर विजय राज यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। जो बेहद पसंद किया जा रहा है। अपने आप में यह एक बहुत मजेदार गाना है। जिसने भी इस गीत को एक बार सुना उसे बेहद पसंद आया। इस सांग की निर्मात्री कविता चतुर्वेदी हैं।

https://youtu.be/7ZH1R0giw7c

अभी इस गाने का केवल ऑडियो आउट किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। वीडियो में विजय राज यादव और फ़िल्म अभिनेत्री पलक तिवारी परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगे। इस गाने के गीतकार चंदन बाबू हैं जबकि म्युजिक दीपक दिलकश ने दिया है।

इस रैप सांग के प्रोडक्शन मैनेजर मिनहाज आलम हैं। इसके पब्लिसिटी डिजाइनर साथी सन्दीप राय हैं। इसके वीडियो डायरेक्टर और डीओपी लवकेश विश्वकर्मा हैं। इस गाने के कोरिओग्राफर लक्की हैं। मेकअप पप्पू जी, हेयर ज़ेबा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मेराज शेख है।

इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जो भी इस रैप सांग को सुन रहा है उसकी ज़ुबान से निकल रहा है ” अरे वाह क्या बात है।” इस सांग को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से कविता चतुर्वेदी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह गीत आज की युवा पीढ़ी की पसन्द को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुझे खुशी हो रही है कि इस गाने को मेरे फैन्स और भोजपुरी श्रोता दर्शक खूब देख रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button