Breaking News

फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी…

नई दिल्ली । बुधवार को दिल्ली के कीर्ति नगर के एक फर्नीचर मार्केट में आग लगने से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास में हैं। अब तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं मिली। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, `30 से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। आग इस समय नियंत्रण में है। कूलिंग ऑपरेशन चालू है। कोई हताहत नहीं हुआ है। `

Related Articles

Back to top button