UP Live

बलियाःसड़क पर सन्नाटा, बाजार बंद, चैराहे पर उदासी और ब्लाक पर सिंबल की मारामारी

विकेंड लाॅकडाउनः भारी न पड़ जाएं गंवई चुनाव के प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारियों के कोरोना जांच पर सरकार की चुप्पी

  • विजय बक्सरी…

बलियाः कोरोना से बचाव को यूपी में घोषित विकेंड लाॅकडाउन में आमजनता ने पूरा सहयोग किया और बागी जनपद की हर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जनपद में बाजार पूरी तरह से बंद रहा, चैराहों पर खामोशी छाई रही और घर के अंदर लोगों के मन में अनजाने खौफ की उदासी भी गहरा गई किंतु कुछ स्थान ऐसे भी रहे, जहां जबरदस्त हलचल रहा।

जिला मुख्यालय पर कृषि मंडी में पंचायत चुनाव कराने को लेकर मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण जारी था। जहां मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों की जबरदस्त भीड़ थी। वहीं जनपद के सभी ब्लाकों व जिला मुख्यालय पर भावी प्रधान, बीडीसी, ग्रामपंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बनने के सपने संजोएं भावी प्रत्याशियों की भीड़ भी डटी रही। जहां चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव चिंह का आवंटन किया जा रहा था। सड़कें सुनसान और ब्लाक और जिला मुख्यालय पर राजनीतिक ख्वाब पूरा करने की भीड़।

सरकार के ऐसे दोहरी व्यवस्था के कारण जनपद में बनी ऐसी दो तरह की तस्वीर और परिस्थिति को आमजनता का अंतर्मन स्वीकार तो नहीं कर रहा था और शासन के फैसले को मन ही मन हर कोई कटघरे में खड़ा कर रहा था। लेकिन लोकतंत्र में लोक की ऐसी विवशता एक इतिहास ही गढ़ रही है। जान बचाने के नाम पर स्कूलें बंद, मंदिर-मस्जिद बंद, तहसील, थाना और अस्पताल बंद किंतु राजनीतिक साख बनाने को पंचायत चुनाव की जबरदस्त तैयारी। इस चुनाव में भावी प्रत्याशियों के कोरोना जांच कराने तक की कोई व्यवस्था नहीं और न ही चुनाव कराने वाले चुनाव पदाधिकारियों के जांच को लेकर कोई गाईडलाइन।

लोगों को अब यह भय सताने लगा है कि सरकार की ग्रामपंचायत चुनाव में भावी प्रत्याशियों और चुनाव पदाधिकारियों के कोरोना जांच को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर चल रही बेपरवाही और चुप्पी कहीं भारी न पड़ जाएं। पिछले करीब 11 महीने के लाकडाउन झेल चुकी जनता और व्यापारियों के आर्थिक हालात पहले से ही हिल चुके है। अधिकांश लोग अपनी नौकरी खोकर घर बैठे है। एक तरफ कोरोना से मौत का खौफ, बीमारी का भय और दूसरी तरफ बेकारी, आर्थिक मंदी की मार। ऐसे में हर परिवार बेहाल है। बावजूद चुनाव पर सरकार का फोकस चुनाव पर ज्यादा होना हर इंसान के लिए कष्टकारी है।

सीयर ब्लाक में प्रधान के लिए 805 और बीडीसी के लिए 755 प्रत्याशी को मिला चुनाव चिन्ह

बलिया: विकेंड लाॅकडाउन के बीच सीयर ब्लाक पर रविवार को 1560 प्रधान और बीडीसी प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आंवटित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी चंद्रबहादुर पटेल ने बताया कि सीयर ब्लाक के 94 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल 805 प्रत्याशी एवं 118 बीडीसी सीट के सापेक्ष कुल 755 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं 1165 ग्रामपंचायत सदस्य पद के सापेक्ष चुनाव मैदान में खड़े लगभग 929 प्रत्याशियों में अधिकांश का निर्विरोध जीतना तय है। अपराहन तीन बजे के बाद चुनाव चिंह वितरण का कार्य शुरू हुआ। जो देर शाम तक जारी रहा। हालांकि चुनाव चिंह लेने के लिए रविवार को ब्लाक परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही और ब्लाक परिसर के आसपास ही प्रत्याशी पूरे दिन मंडराते रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button