UP Live

वीकेंड लॉकडाउन -विश्वेश्वर गंज, पहड़िया मंडी समेत सभी मार्केट बन्द, इमरजेंसी सेवाएं जारी

पुलिस अधिकारियों ने सड़को पर किया चक्रमण

वाराणसी। कोरोना के तांडव को रोकने के लिए आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हुई है। आज व कल शहर के तमाम प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नियमानुसार आज विशेश्वरगंज थोक मंडी , गोला दीनानाथ मंडी, बांस फाटक ,चौक, गोदौलिया, रथयात्रा, सिगरा,अर्दली बाजार , पांडेयपुर पंचकोशी, आशापुर, सारनाथ समेत तमाम बाजारों की दुकानें बंद रही। इस दौरान अस्पताल, दवा की दुकाने व इमरजेंसी सेवाएं जारी रही, जबकि सप्तसागर दवा मंडी भी पूरी तरह बंद रही। नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सड़क पर उतर कर लोगों को अनावश्यक घरों से न निकलने की ताकीद की। थानावार गश्त के निर्देश रहे तो लोग खुद बाहर निकलने से परहेज करते देखे गए। इस दौरान शहर के जरूरी काम से निकले लोगों से कारण पूछा जा रहा था वहीं तमाम इलाकों में मास्क न लगाने वालों का जमकर चालान भी किया गया।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी में वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वाराणसी में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए डीसीपी( वरुणा ज़ोन) विक्रांत वीर ने आज नदेसर, मिंट हॉउस इलाके में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया। वरुणा ज़ोन के डीसीपी विक्रांत वीर ने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए शासन ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है। इसी के अनुपालन में आज पैदल गश्त कर आम जनता से अपील कर उन्हें इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। जरूरी कार्य से जो निकल रहे सबसे पहले उनका मास्क चेक किया जा रहा। मास्क न लगाने पर नियमानुसार उनका चालान भी किया जा रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button