
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले में कोरोना के मरीजों को भर्ती व इलाज करने हेतु एल-2 व एल-3 लेवल के सरकारी समेत निजी चिकित्सालयों को सूचीबद्ध कर उन्हें निर्देशित किया है। जिले के चार सरकारी चिकित्सालयों समेत निजी क्षेत्र के नौ चिकित्सालयों को कोविड-19 के सम्बद्ध किया गया है। वहीं निजी क्षेत्र के 10 चिकित्सालयों को सम्बद्ध किए जाने की प्रक्रिया में है। सरकारी क्षेत्र के चार चिकित्सालयों में कोविड-19 मरीजों के भर्ती व इलाज हेतु कुल 649 बेड व आईसीयू के 140 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें एल-2 के 283 व एल-3 के 366 बेड आरक्षित हैं। वहीं निजी क्षेत्र के सम्बद्ध नौ चिकित्सालयों में कुल 459 बेड व आईसीयू के 115 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें एल-2 के 375 बेड और एल-3 के 84 बेड आरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अब किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले में पर्याप्त बेडों व अन्य संबन्धित संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। उन्होने लोगों से अपील कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, मास्क, सैनिटाइजर और दो गज दूरी का पालन आवश्यक रूप से करें। कोविड-19 अस्पतालों में प्रमुख रूप से सरकारी चिकित्सालयो में सर सुंदर लाल चिकित्सालय बीएचयू (एल-3)
नोडल – प्रो आरके गुप्ता (9415274528) कुल बेड–366 व आईसीयू बेड–90, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पाण्डेयपुर (एल-2)नोडल – डॉ राम कुमार (9415836394)
कुल बेड – 203व आईसीयू बेड – 30, डीएलडबल्यू हॉस्पिटल (एल-2)
नोडल – डॉ एसके मौर्य (9883214655) कुल बेड – 40 व आईसीयू बेड –10, ईएसआईसी हॉस्पिटल पाण्डेयपुर (एल-2)
नोडल – डॉ अभिषेक (9646566012) कुल बेड – 40 व आईसीयू बेड –10 के अलावा सम्बद्ध निजी चिकित्सालय में हेरीटेज हॉस्पिटल भदवर (एल-2) नोडल – डॉ एसके सिंह (9360539486)
कुल बेड – 200 व आईसीयू बेड – 25, एपेक्स हॉस्पिटल ककरमत्ता (एल-2 व एल-3)
नोडल – डॉ शैलजा शंकर (9793883910) व डॉ कोणार्क (9140694911) कुल बेड – 86 (एल-2 के 43 व एल-3 के 43) व आईसीयू बेड –43, अनंत हॉस्पिटल रोहनिया (एल-2 व एल-3)
नोडल – डॉ आलोक शर्मा (9956901414)
कुल बेड – 15 (एल-2 के 10 व एल-3 के 5)
आईसीयू बेड – 5, शुभम सद्भावना हॉस्पिटल लंका (एल-2 व एल-3) नोडल –एनके सिंह (7860100024) कुल बेड – 18 (एल-2 के 10 व एल-3 के 8) व आईसीयू बेड–8, मैरिडियन हॉस्पिटल लेढुपुर (एल-2 व एल-3)- 7860100024 कुल बेड – 30 (एल-2 के 20 व एल-3 के 10) व आईसीयू बेड – 10, सर्वोदय हॉस्पिटल भोजुवीर (एल-2) – 7738298787
कुल बेड – 20 व आईसीयू बेड – 6, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल गिलट बाजार (एल-2) – 9415221720
कुल बेड – 20, पॉपुलर हॉस्पिटल ककरमत्ता (एल-2 व एल-3) – 9450336607
कुल बेड – 50 (एल-2 के 40 व एल-3 के 10)
आईसीयू बेड – 10, मैक्सवेल हॉस्पिटल (एल-2 व एल-3) – 7897991775 कुल बेड – 20 (एल-12 व एल-8) व आईसीयू बेड – 8 हैं। जबकि कोविड-19 हेतु फोर्ड हॉस्पिटल (एल-2) – 8227991508 कुल बेड – 12
आईसीयू बेड – 6, आलोक हॉस्पिटल (एल-2) – 9450564635 कुल बेड – 15 आईसीयू बेड – 5, इन्फिनिटी हॉस्पिटल (एल-2 व एल-3) – 8303710017 कुल बेड – 45 (एल-2 के 30 व एल-3 के 15) आईसीयू बेड –15, नोवा हॉस्पिटल (एल-2 व एल-3) – 9415008333
कुल बेड – 21 (एल-2 के 15 व एल-3 के 6)
आईसीयू बेड – 15, मिडविन हॉस्पिटल (एल-2 वी एल-3) – 9336917365 कुल बेड – 70 (एल-2 के 40 व एल-3 के 30), आईसीयू बेड – 30
19- ओरियाना हॉस्पिटल (एल-2 वी एल-3) – 9887927527 कुल बेड – 30 (एल-2 के 20 व एल-3 के 10) आईसीयू बेड–10, स्मार्ट मेडिसिटी (एल-2)–9335034741 कुल बेड–12 आईसीयू – 2, दीर्घायु हॉस्पिटल (एल-2)–9415201141
कुल बेड–20 आईसीयू बेड–4, शिवम हॉस्पिटल (एल-2)– 9453038026 कुल बेड – 20 आईसीयू बेड – 2 तथा गैलेक्सी हॉस्पिटल महमूरगंज (एल-2 व एल-3)–6386322997
कुल बेड – 20 (एल-2 के 15 व एल-3 के 5)
आईसीयू बेड–5 कोविड अस्पताल के रूप में संबद्धता की प्रक्रिया में है।
बीएचयू: कोविड संक्रमण के चलते ओपीडी रहेगी बंद, अब टेली ओपीडी से परामर्श ले सकेंगे मरीज़
वाराणसी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के मामलो में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, में गठित कोविड केयर एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 13 अप्रैल, 2021, मंगलवार से सर सुन्दरलाल चिकित्सालय एवं ट्रामा सेन्टर में ओपीडी एवं इलेक्टिव ओटी पूरी तरह बंद रहेंगे।
चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सर सुन्दरलाल चिकित्सालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13.04.2021 से मरीजो को परामर्श के लिए केवल टेली ओपीडी सेवाएं ही चालू रहेंगी। मरीजो को अपने मोबाइल नम्बर के माध्यम से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर https://dexpertsystems.com/BHU पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद मरीज का ब्यौरा संबंधित विभाग में पहुंचेगा, जिसके बाद विभाग से चिकित्सक, मरीज द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन नं पर सम्पर्क कर परामर्श देंगे। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियोथेरेपी एवं रेडिएशन मेडिसीन (RT & RM) में फिजीकल ओपीडी कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ जारी रहेगी। इसके लिए मरीज को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
टेली कंसल्टेशन के लिए प्रतिदिन जनरल स्पेश्यलिटी विभागों के लिए 50 एवं सुपर स्पेश्यलिटी विभागों के लिए 30 मरीज़ों का (फॉलोअप मरीज़ों को मिलाकर) पंजीकरण किया जा सकेगा। रविवार या अवकाश के दिन ये सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। यदि किसी मरीज को बुलाने की आवश्यकता है तो उसके लिए चिकित्सक द्वारा संबंधित मरीज को पहले से समय दिया जाएगा। किसी अन्य विभाग के लिए रेफर किए गए मरीज़ों को उस विभाग के लिए फिर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
कोविड कमांड सेंटर की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध,टेलीमेडिसिन की सुविधा भी मौजूद
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरे से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है । शहीद उद्यान सिगरा स्थित कोविड कमांड सेंटर का हेल्प लाइन नंबर – 1077 एवं 0542-272005 लोगों की सेवा में 24 घंटे संचालित है । इस हेल्प लाइन नंबर की मदद से कोविड-19 पॉज़िटिव मरीजों को भर्ती करने, एंबुलेंस सेवा प्राप्त करने, जांच में सहयोग करने, कोविड-19 पॉज़िटिव मृतक की सूचना देने व अंतिम संस्कार हेतु एंबुलेंस सेवा प्राप्त करने में की जा सकती है । इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
टेलीमेडिसिन की भी सुविधा मौजूद
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत इलाज हेतु जानकारी चाहिए तो वह कोविड कमांड सेंटर के हेल्प लाइन नंबर – 1077 एवं 0542-272005 पर विशेषज्ञ डॉक्टर से आवश्यक परामर्श ले सकते हैं । टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए कोविड कमांड सेंटर में डॉ निशांत चौधरी, डॉ विकास, डॉ मणिकांत तिवारी, व डॉ सरीश कुमार तैनात किए गए हैं, जो पालियों में 24 घंटे अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे ।
कैंट स्टेशन पर 24 घंटे, कैंट बस स्टेशन पर सुबह 9 से 4 बजे तक, बाबतपुर हवाई अड्डा पर सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हो रहा जाँच
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले के सरकारी चिकित्सालयों समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व अन्य स्टेटिक बूथों में कोरोना की जांच के लिए निर्देशित किया है। इन सभी केन्द्रों पर कोरोना की जांच की हो रही हैं। जिलाधिकारी ने इन केंद्र प्रभारियों को जांच में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया हैं।
उन्होंने बताया कि शहरी पीएचसी कोनिया, शहरी पीएचसी लल्लापुरा, शहरी पीएचसी जैतपुरा, शहरी पीएचसी अशफाक़ नगर, शहरी पीएचसी बजरडीहा, शहरी पीएचसी पाण्डेयपुर, शहरी पीएचसी राजघाट, शहरी पीएचसी सदर बाजार, शहरी पीएचसी मदनपुरा, शहरी पीएचसी आनंदमई, शहरी पीएचसी टाउनहॉल, शहरी पीएचसी कैंटोन्मैंट, शहरी पीएचसी मंडुवाडीह, शहरी पीएचसी चौकाघाट, शहरी पीएचसी दुर्गाकुंड, शहरी पीएचसी भेलूपुर, शहरी पीएचसी आदमपुर, शहरी पीएचसी बड़ी बाजार, शहरी पीएचसी बेनिया, शहरी पीएचसी अर्दली बाजार, शहरी पीएचसी सेवासदन, शहरी पीएचसी शिवपुर, शहरी पीएचसी माधोपुर, शहरी पीएचसी सिकरौल, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी चोलापुर, पीएचसी बड़ागांव, पीएचसी चिरईगांव, पीएचसी पिंडरा, पीएचसी हरहुआ, पीएचसी सेवापुरी एवं पीएचसी काशी विद्यापीठ इन सभी 32 केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जांच की जा रही हैं।
इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे, कैंट बस स्टेशन पर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक जांच, लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर हवाईअड्डा सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे, एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, एलबीएस चिकित्सालय रामनगर में सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक, ईएसआईसी हॉस्पिटल पाण्डेयपुर, सर सुंदर लाल चिकित्सालय बीएचयू, स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक के अलावा तीन मोबाइल टीमें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना का जांच किया जा रहा है।



