Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1,68,912 नए मामले, 904 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । देशभर में कोरोना बेलगाम हो चुका हैं और पिछले 24 घंटे में जो आंकड़े सामने आए हैं, वह वाकई में डराने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 1 लाख 68 हजार 912 केस सामने आए हैं। कोरोना फैलने के बाद अब तक ये पहली बार है, जब एक दिन के अंदर इतने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,35,27,717 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,21,56,529 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 904 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,70,179 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 12,01,009 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 75,086 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

904 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 349, पंजाब के 59, छत्तीसगढ के 122, केरल के 16, कर्नाटक के 40 और तमिलनाडु के 22, दिल्‍ली के 48, हरियाणा के 16, मध्‍य प्रदेश के 24 और यूपी के 67 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 1,70,179 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 57987, पंजाब से 7507, छत्तीसगढ़ से 4899, केरल से 4783, कर्नाटक से 12889, तमिलनाडु से 12908, दिल्ली से 11283, पश्चिम बंगाल से 10400, उत्तर प्रदेश से 9152 और आंध्र प्रदेश से 7300 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,78,06,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,80,136 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 29,33,418 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 10,45,28,565 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button