HealthUP Live

वाराणसी – फिर रिकार्ड ध्वस्त मिले 929 नये पॉजिटिव

सक्रिय केस बढ़कर हुआ 4 4 सौ के पार,दो की फिर हुई मौत

वाराणसी। जिले में कोरोना का प्रकोप अप्रैल माह में रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कल शाम को सर्वाधिक 743 नये मरीज मिले तो आज शाम वह रिकार्ड भी ध्वस्त हो गया।शाम की रिपोर्ट में अबतक का सबसे ज्यादा 929केस मिलने से स्थिति विस्फोटक हो चली है। शाम की रिपोर्ट में दो लोगों की मौत भी हो गई है। आज सुबह कुल 3158 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें सुबह के आंकड़ो में अबतक के सर्वाधिक 446 नये संक्रमित मरीज मिले। बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इसबार 25 गुना तेजी से संक्रमण बढ़ रहा जो शहर में नए खतरे का आगाज भी है। प्रशासन भी अब समझ चुका है कि बेकाबू हो रहा कोरोना संक्रमण की यह रफ्तार नया संकट भी लेकर आई है।

प्रशासन ने पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी समेत दो निजी अस्पतालों में को फिर से कोविड अस्पताल बनाकर 715 बेड रिजर्व कर दिए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बनारस में अब तक 8,43,478 लोगों का सैंपल लिया गया जिसमें 8,11,968 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इस दौरान 7,48,406 लोग नेगेटिव मिले जबकि 26,562 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। बनारस में विभिन्न अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 22,228 मरीज कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हो चुके हैं । आज सुबह किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई लेकिन शाम को दो जान चली गई।अब तक कोरोना से 397 लोगों की जान जा चुकी है।

इस दौरान बनारस में सक्रिय केस बढ़कर 4404 हो चुका है। बनारस में सर्वाधिक विद्यापीठ ब्लाक में 271 संक्रमित मिल चुके हैं। 3 दिन पहले यहां मात्र 100 मरीज थे। इसी तरह आदमपुर ,सिगरा, भेलूपुर, लंका,आराजी लाइन, अशफाक नगर ,बजरडीहा, बेनिया, चौकाघाट, चोलापुर, चौक, दुर्गाकुंड, सिगरा, पांडेपुर ,पहाड़िया, शिवपुर, सिकरौल, आदि इलाकों में नए संक्रमित मरीज अक्सर मिल रहे हैं। कल वीडीए के 5कर्मचारियों में संक्रमण फैला तो पिंडरा में संक्रमण के चलते पोस्टमैन की मौत हो गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button