UP Live

फिरौती मांगने वाले 4 छात्रों को बीएचयू ने किया निलंबित

वाराणसी। बीएचयू के कुछ छात्र आजकल अपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हैं। इससे पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया को दाग लग रहा है।आज ऐसा ही एक मामला सामने आया तो बीएचयू प्रशासन ने 4 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षाधिकारी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में सूचित किया था कि गत दिनों विश्वविद्यालय के कतिपय छात्रों द्वारा सर सुन्दरलाल चिकित्सालय के एक एम्बुलेंस चालक को बलपूर्वक बिड़ला छात्रावास ले जाया गया। इस दौरान उसके परिजनों से फिरौती मांगी गयी।

रिपोर्ट में इस घटना के संबंध में पुलिस कार्रवाई एवं जारी जाँच का भी उल्लेख करते हुए उक्त छात्रों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी। इस संदर्भ में सभी तथ्यों का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय में अनुशासन बनाये रखने के लिए उक्त चार छात्रों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें विश्वविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।अब इन छात्रों का काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इस दौरान चारो को छात्र के रूप में मिलने वाली सभी सुविधा भी छीन ली गई। बताया गया कि उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाएं अगले आदेश तक वंचित रहेंगी। बीएचयू के पीआरओ की ओर से आज विस्तृत जानकारी दी गई।आज ही उक्त अधिसूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button