Health

कोरोना अपडेट : दूसरी लहर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा नए मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से पहली बार सोमवार को एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। देश में बीते 24 घंटे में 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को देश में सर्वाधिक 97,894 कोरोना के नए मरीज मिले थे, जो देश में एक दिन में मिलने मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने लोगों सांसे सांसत में डाल दीं हैं।बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 478 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,89,067 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,65,101 हो गई।बता दें कि इससे एक दिन पहले, कोरोना संक्रमण के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 513 मरीजों की मौत हो गई।

दैनिक मामलों में भारत नंबर एक पर पहुंचा
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। सोमवार को अमेरिका में 36,983, ब्राजील में 31,359 और भारत में 1,03,558 नए केस आए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button