Opinion

अलीगढ़ में स्थिति सामान्य

अलीगढ. (उ.प्र.) । पिछले महीने की हिंसा में घायल एक युवक की मृत्यु होने से उत्पन्न तनाव के बाद आज सोमवार सुबह शहर में हालात सामान्य हैं और पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले नजर आए ।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को हुई हिंसा में गोली लगने से घायल मोहम्मद तारिक की शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी।

अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतेन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभिन्न इलाकों में तैनात रहेगी ।

उन्होंने तारिक के परिवार की भूमिका की सराहना की और कहा, ‘शुक्रवार को तारिक की मौत के बाद उनके परिवार ने शांति कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।’

शहर के अपर कोर्ट, बाबरी मंडी और तुर्कमान गेट इलाको में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार को खुले दिखे ।

Related Articles

Back to top button