UP Live

बलिया-होली में घर लौटे सात लोग बेल्थरा में मिले कोरोना पॉजिटिव

बलिया: जनपद बलिया के बिल्थरारोड में ट्रेन और बस से होली में घर लौटे सात लोगों की कोविड19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिससे बिल्थरारोड प्रशासन और अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। सीयर सीएचसी अधीक्षक डॉ तनवीर अहमद ने बताया कि बाहर से लौटने वालों की अस्पताल टीम द्वारा बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन और सीयर अस्पताल पर कराए गए कोविड 19 जांच में सात लोगों में कोरोना के लक्षण मिले है।

इनमें तीन वर्तमान में बिल्थरारोड के ही विभिन्न गांव में है। जिनमे दी ससना बहादुरपुर और एक इब्राहिमपट्टी की शामिल है। जिनका कॉन्टेक्ट ट्रेस किया जा रहा है। जबकि एक पंदह के है और एक महिला प्रयागराज और दूसरा पीड़ित मऊ जा चुका है। जबकि सातवें का नंबर ही ट्रेस नहीं हो पा रहा है। सभी होली में ही घर लौटे थे और सीयर अस्पताल टीम द्वारा इनकी जांच की गई थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button