National

घर से दवा कराने निकली महिला हुई लापत

शुक्रवार से गायब पत्नी के लिए पति ने कोतवाली में तहरीर देकर लगाई गुहार

थाने में दी हुई तहरीर दिखाता पति

दुद्धी ,सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निमियाडीह निवासी नशरूल्लाह अंसारी की 37 वर्षीय पत्नी सैदा खातून घर से 26 मार्च दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे दिन में दुद्धी दवा कराने निकली थी, तब से वह लापता है। नशरूल्लाह अंसारी ने बताया कि मेरी पत्नी सैदा खातून चार पांच दिन से कह रही थी कि हमे अजमेर शरीफ जाना है। दरगाह पर जाना है पति नशरूल्लाह बोले अभी हमारे पास रुपये पैसे नही है।पैसे की व्यवस्था होते ही कुछ दिन में चलेंगे।

नशरूल्लाह अंसारी का कहना हैं कि पत्नी ने मुझे खाना बनाकर खिलाई और घर मे किसी प्रकार की कोई भी बात नही हुई थी।शुक्रवार की सुबह घर वालों से बोलकर हम काम पर निकल लिए।काम से जब शाम के वक्त अपने घर पहुँचा तो पत्नी को घर पर नही देख बच्चों से पूछा कि तुम्हारी माँ कहा है। बच्चे बोले कि माँ 2 बजे दुद्धी दवा करवाने के लिए घर से निकली हैं अभी तक नही आई।यह सुुुन नशरूल्लाह ने उसी वक्त दुद्धी के सभी अस्पतालों में जाकर पता किया तो कोई भी सुराग नही मिला।

फिर ससुराल और गांव के पास पड़ोस के लोग व सभी जगहों पर पता किया और सभी रिस्तेदारो में फोन के माध्यम से भी पता किया तो कोई पता नही चला।नशरूल्लाह ने जब अपने घर में चेक किया तो पासबुक नही था और दो सूट कपड़ा नही था। जब बैंक में शनिवार के दिन जाकर खाता नम्बर चेक करवाया तो खाते से 18 सौ रुपये निकला हुआ था और घर पर रखा पांच सौ रुपये कैश भी नही था। नशरूल्लाह ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button