Sports

कोरोना की चपेट में आए मास्टर ब्लास्टर, ट्विटर पर दी जानकारी

सचिन तेंदुलकर ने घर में खुद को किया क्वारंटीन

मुंबई । सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर पर शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, `मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था हालांकि हल्के लक्षणों के साथ मुझे पॉजिटिव पाया गया है। घर में अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन भी कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अमल कर रहा हूं। मुझे और विभिन्न देशों में लोगों का ख्याल रख रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद भी करना चाहता हूं।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button