State

कुआं में युवती का शव मिलने से सनसनी ,विवाह को लेकर चल रहा था अनबन

दुद्धी, सोनभद्र– तहसील मुख्यालय से सटे मल्देवा गांव के सुनसान इलाके में स्थित एक वीरान कुएं से सोमवार को तड़के 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शनिवार की मध्यरात्रि घर से अचानक लापता हो गई थी। जबकि इसके दो दिन पहले उसके विवाह को लेकर कन्या एवं वर पक्ष के बीच दिनभर पंचायत हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

मल्देवा गांव निवासी निशार अहमद उर्फ़ गुड्डू के मुताबिक़ बीते 16 मार्च को बड़ी पुत्री बिल्किश(18वर्ष) की शादी तय करने के लिए वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जाने की तैयारी कर ही रहा था कि अचानक वर पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ने संबंधी आये फोन ने छह पुत्री के पिता के होश उड़ा दिए| कालर द्वारा बताया गया कि म्योरपुर निवासी जिस रिश्तेदार से लड़की का संबंध है ,वह उसी से निकाह करेगी| यह बात पुरे परिवार को परेशान कर दिया |

इसके बाद लड़की भी रिश्ता में दरार डालने वाले युवक से ही निकाह करने की जिद पर अड़ गई| मामला तूल पकड़ते देख कुछ लोग हस्तक्षेप कर बीते गुरूवार को दुद्धी में पंचायत किया| वहां आरोपित युवक व उसका परिवार भरी पंचायत में पीडिता से निकाह करने से इनकार कर दिया| आरोपित पक्ष ने पीड़िता के निकाह में आने वाले खर्चों को(एक लाख बीस हजार) को वहन करने की बात स्वीकार करते हुए तय रकम को सोमवार को देने का आश्वासन दिया था|

इस बीच शनिवार की मध्य रात्रि अचानक किल्विश घर से लापता हो गई| रविवार को दिनभर खोजबीन करने के बाद शाम करीब आठ बजे गुड्डू मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया| इस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे सुबह बेटी का फोटो आदि लेकर आने की बात कह कर घर भेज दिया| सोमवार को तड़के डिग्री कालेज के समीप वीरान स्थल पर स्थित प्राचीन कुएं में लड़की के शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फ़ौरन गुड्डू को तलब किया| शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम एवं इलाके में सनसनी फ़ैल गई

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button