UP Live

5 मंजिला भवन तोड़ा गया, एक लेन बंद होने से लगा रहा जाम

वाराणसी। चेतगंज चौराहे के समीप अवैध रूप से निर्मित 5 मंजिला भवन को ढहाने के लिए आज वीडीए की टीम पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि लबे सड़क इस बहु मंजिले भवन को बिना नक्शा पास कराए बना लिया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद भवन स्वामी को नोटिस जारी हुई थी। संज्ञान न लेने पर बाद में ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ। आज वीडीए अधिकारियों के नेतृत्व में सदल बल उड़ाका दल पहुंचा तो भवन में रहने वाले लोगों को हटाने की कवायद शुरू हुई। बाद में भवन के ऊपरी तल को मैनुअल ढंग से तोड़ने की कवायद हुई । बाद में बुलडोजर मंगा लिया गया था । भवन तोड़ने के दौरान सड़क की एक लें बंद कर दी गई ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। इसके चलते इस इलाके में भीषण जाम लगा रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button