State

मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा के सांसद नंदकुमार चौहान का निधन

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमार चौहान का निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 5 फरवरी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर्स के मुताबिक, संक्रमण उनके फेफड़ों में फैल गया था। बाद में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आई, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत देश और प्रदेश के कई नेताओं ने चौहान के निधन पर शोक व्यक्त की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button