
नई दिल्ली । कोरोना टीके के निर्माण में भारत दुनिया में एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। पहले चरण में भारत में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अपने यहां टीका लगाने के साथ ही भारत पड़ोसी देशों को मुफ्त में टीका भेज चुका है। दुनिया में भारतीय टीकों की मांग काफी है। भारत खाड़ी देशों को भी टीके की आपूर्ति कर रहा है। ताजा कड़ी में नई दिल्ली ओमान को एक लाख कोविड टीका भेज रहा है। इस सप्ताह के बाद भारत कोरोना टीके का 5 लाख डोज अफगानिस्तान को भेजेगा।
भारत से 2 लाख कोरोना टीके के डोज निकारगुआ, एक लाख डोज बाराबडोस, 70 हजार डोज बाराबडोस और 1,5 लाख डोज डिमनिका को भेजे जाएंगे। इन देशों को टीका भेजने के लिए तिथि की घोषणा अभी होनी है। मिस्र, अल्जीरिया और कुवैत ने टीके खरीद लिए हैं और वे भारत के कॉमर्शियल निर्यात सूची में शामिल हैं। मंगोलिया (10 लाख), निकारगुआ (तीन लाख), सऊदी अरब (30 लाख), म्यांमार और बांग्लादेश ने भारत से टीका खरीदने के लिए करार किया है। इन देशों को भारत मुफ्त में भी टीका भेज चुका है।



