Health

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 20,346 नए मरीज

नई दिल्ली : ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के देश में 20 हजार 346 नए संक्रमित लोग मिले हैं। जबकि 222 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। एक दिन में 19 हजार 587 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में भी सफल हुए हैं। यह वायरस भारत में 1.50 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढक़र लगभग एक करोड़ चार लाख हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से एक करोड़ से अधिक लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं।

भारत में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 278 हो गई है। अब केवल 2,28,083 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। विश्व के शीर्ष दस कोरोना संक्रमित देशों की सूची से भारत अब बाहर आ चुका है।

Related Articles

Back to top button