Health

कोरोना अपडेट : आज फिर सामने आए 20 हजार से कम केस, ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ के करीब

नई दिल्ली : देश में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले नए मरीजों की संख्या 20 हजार से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 16 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20,091 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में आठ लाख 96 हजार 236 सैंपल टेस्ट हुए। एक महीने से अधिक समय से नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का क्रम भी बना हुआ है। महामारी को मात देने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे एक करोड़ के करीब पहुंच रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ तीन लाख 56 हजार 845 मामले सामने आ गए हैं। इनमेंसे दो लाख 31 हजार 036 एक्टिव केस है। वहीं 99 लाख 75 हजार 958 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक लाख 49 हजार 850 लोगों की मौत हो गई है। कुल अब तक 17 करोड़ 65 लाख 31 हजार 997 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। कुल मामलों का एक्टिव केस 2.23 फीसद है। रिकवरी रेट 96.32 फीसद है और डेथ रेट 1.45 फीसद है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button