HealthNational

ब्रिटेन से आए नए स्ट्रेन को अलग करने वाला पहला देश बना भारत

नई दिल्ली । भारत ने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह दुनिया का पहला देश बन गया है जिसको इस नए स्ट्रेन को अलग करने में सफलता मिली है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) का भारत ने सफलतापूर्वक आइसोलेट किया है।आईसीएमआर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

आईसीएमआर ने ट्वीट कर कहा कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) का भारत ने सफलतापूर्वक `कल्चर` किया है। आईसीएमआर ने कहा कि ब्रिटेन में सामने आए नए प्रकार के वायरस को सभी स्वरूपों के साथ राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में अब सफलतापूर्वक पृथक और कल्चर कर दिया गया है। इसके लिए नमूने ब्रिटेन से लौटे लोगों से एकत्र किए गए थे।
बता दें कि ब्रिटेन ने हाल ही में घोषणा की थी कि वहां लोगों में वायरस का एक नया प्रकार पाया गया है, जो 70 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि सार्स-कोव-2 के इस नए `स्ट्रेन` से भारत में अब तक कुल 29 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। भारत में भी कोरोना वायरस के खतरनाक स्ट्रेन दिन पर दिन पैर पसारते जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमितों की संख्या 29 पहुंच गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button