Breaking News

बजाज पल्सर 220 में ट्रैक्टर का पहिया लगा उबड़ खाबड़ रोड पर चला चला युवक

नई दिल्ली : भारत सहित पूरे विश्व में युवाओं के बीच मोटर साइकिल माडिफिकेशन का एक अलग ही क्रेज़ है। हालांकि देश में ऐसा करना गैर-कानूनी है लेकिन कुछ लोग इस बात की परवाह किये बगैर, बेफिक्रे होकर अपनी मोटर साइकिल को माडिफाई करवा लेते हैं। हालांकि कई गाड़ियां अपने माडिफिकेशन के बाद और भी अच्छी लगने लगती हैं, वहीं कई लोग गाड़ियों को कुछ इस तरह मॉडिफाई कराते हैं कि वो बेहद ही विचित्र नज़र आती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर बजाज चर्चित बाइक बजाज पल्सर 220 का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि ये अजीब किस्म का पागलपन है या क्रेज़ है। दरअसल, इस पल्सर 220 के मालिक ने इसके अगले पहिये को रिप्लेस करके उसमें ट्रैक्टर का पहिया लगा रखा है, जिस वजह से ये मोटर साइकिल काफी अजीबो-गरीब नज़र आ रही है। फ्रंट में ट्रैक्टर का टायर होने की वजह से गाड़ी से सस्पेंशन को भी हटाना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button