
नई दिल्ली : कोरोना से इस समय पूरी दुनिया त्रस्त है। वहीं भारत भी गंभीर रूप से इसकी चपेट में है। भारत में भी कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि अब नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है । बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 18,732 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 1,01,87,850 हो गए हैं। वहीं 279 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,47,622 हो गया है। कुल सक्रिय मामले 2,78,690 पर हैं। पिछले 24 घंटों में 21,430 नई रिकवरी के साथ 97,61,538 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले शनिवार की बात करें तो देश में कोरोना के 22,272 नए मामले सामने आए थे। कोरोना की रफ्तार भले ही कुछ धीमी हुई हो लेकिन इसका खतरा अभी भी लगातार बना हुआ है।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 15.95 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 94 हजार 775 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.58 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.95 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 98.26 लाख हो गई है। इस दौरान 33,494 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 93.24 लाख से अधिक हो गई है। ने मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर करीब 3.60 लाख रह गए हैं।



