
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रेलवे परामर्शदात्री समिति-बलिया द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन रेलवे प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती पर स्टेशन सलाहकार समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव एडवोकेट निर्भय नारायण सिंह और स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह सहित अन्य द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस अवसर पर कोरोना काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमे रेलवे स्टेशन परिचालन, सिग्नल, स्वास्थ्य, रेलवे सुरक्षा बल, जी आर पी सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह के अतिथि -संजीव शर्मा (मण्डल रेल प्रबन्धक (वाणिज्य) वाराणसी) विशिष्ट अतिथि- डा0 बी0एन0 गुप्ता (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी) देवेन्द्र गुप्ता (सदस्य मण्डल रेल परामर्स दात्री समिति वाराणसी) सम्मानित रेलवे सदस्यगण शिव कुमार कोशिकेय, डॉ अजय मिश्रा, रामधनी राम, प्रदीप तिवारी राजयोगी’, विजय कुमार गुप्ता ,निर्भय नारायण सिंह ‘एड0’ , अरविन्द गुप्ता, इरशाद विनय कुमार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार सिंह कौशिकेय ने किया।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रेलवे परामर्शदात्री समिति बलिया जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण में शासन प्रशासन के साथ साथ अपने निजी संसाधन द्वारा समाज मे चढ़ बढ़ कर किये गए सहयोग के क्रम में आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्कर्ष कार्य करने वाले रेलवे के वाणिज्य, यातायात, रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी व मेडिकल व समाज के कोरोना नियंत्रण के कर्मयोगी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि बरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा व विशिष्ट अतिथि जेडआरयूसीसी मेम्बर व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।मुख्य रूप से मण्डल रेल वाणिज्य प्रबधक संजीव शर्मा,मण्डल रेल परिचालन रोहित गुप्ता सहित रेलवे सुरक्षा बल,जीआरपी,मेडिकल से जुड़े लोगों को माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम रेलवे परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व सचिव निर्भय नारायण सिंह एडवोकेट के सफल नेतृत्व में रेल परामर्शदात्री के सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, डॉ जेपी शुक्ला, डॉ मनोज कुमार, डॉ दयानन्द सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ बीएन गुप्ता, इलाहाबाद वि0वि0 के छात्र नेता अजीत सिंह,डीसीआई पीएन मिश्रा, मिलकुभाई रोशन, कुमार कौशिकेय, डॉ अजय मिश्रा, रामधनी राम, प्रदीप तिवारी, ब्यापरिक नेता अरविन्द गुप्ता,संतोष गुप्ता सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया




