EntertainmentPolitics

फिर हैक हुआ उर्मिला मातोंडकर का सोशल मीडिया अकाउंट, दर्ज कराई शिकायत

मुंबई : एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का एक बार फिर से सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। उर्मिला ने इस बारे में खुद ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा-मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले उन्होंने प्रत्यक्ष संदेश भेजा और उसमें बताए गए कुछ चरणों का अनुसरण करने पर अकाउंट को प्रमाणित करने की बात की और उसके बाद अकाउंट हैक कर लिया। सच में।आपको बता दें कि अपने अकाउंट हैक होने की सूचना महाराष्ट्र के साइबर क्राइम सेल में भी दर्ज कराई है।

इसके साथ ही उर्मिला ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उसने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसमें वो मुंबई पुलिस साइबर अपराध की उपायुक्त श्रीमती रश्मि करणडीकर के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उर्मिला ने लिखा कि साइबर अपराधों` को हल्के में नहीं लें। साइबर अपराध ऐसा नहीं जिसे महिलाओं को हल्के में लेना चाहिए, मैंने पुलिस को कई और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूसरी बार राजनीति में हाथ आजमाएंगी उर्मिला
ये पहली बार नहीं है जब उर्मिला राजनीति में हाथ आजमाने जा रहीं हैं। इससे पहले उर्मिला साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला लिया था जिसके लिए वो कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। इसके साथ ही उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने मात दे दी थी।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर शुरू की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
बॉलीवुड में दर्शकों का प्यार हासिल करने के बाद उर्मिला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर की थी। उर्मिला की ये शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और जल्द ही उन्होंने कांग्रेस से ये आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

अब राजनीति में हाथ आजमाने जा रहीं उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में मराठी फिल्म `झाकोला` से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी। वहीं हिंदी सिनेमा की बात करें तो साल 1981 में आई फिल्म `कलयुग` उनके फिल्मी करियर की पहली हिन्दी फिल्म बनी। आपको बता दें राजनीति में आने से पहले ही उर्मिला ने ये साफ कर दिया था कि वो ग्लैमर के कारण राजनीति का हिस्सा नहीं बनीं हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button