Business

कल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 46000 से नीचे खुला

मुंबई : रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 104.08 अंक नीचे 45,999.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.60 अंकों की गिरकर 13,488.50 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 494.99 अंक ऊपर पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 136.15 अंक की तेजी के साथ 13529.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.60 अंकों की गिरकर 13488.50 के स्तर पर खुला। बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 494.99 अंक ऊपर पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 136.15 अंक की तेजी के साथ पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 254.48 अंक ऊपर 45862.99 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी की शुरुआत 74.60 अंकों की तेजी के साथ 13467.60 के स्तर पर हुई थी। इसके बाद कारोबार के दौरान तेजी बरकरार रही और सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, मारुति, सन फार्मा, सिप्ला और नेस्ले इंडिया के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button