National

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 43,082 नए मामले, 492 लोगों की गई जान

नई दिल्ली : तमाम कोशिशों के बावजूद एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 43 हजार 82 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 36 हजार 582 मरीज ठीक हुए और 492 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 1 लाख 35 हजार 715 लोगों की जान जा चुकी है, अब तक इस वायरस के संक्रमण से 87 लाख 18 517 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 93,09,788 हो गई है।

सबसे ज्यादा स्थिति दिल्ली में खराब है, अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक महीने से भी कम समय में 2,300 से अधिक कोविड -19 से मौत हो चुकी है। आधिकारिक डेटा के साफ है कि कोरोना राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 28 अक्टूबर से लेकर अब तक 2,364 लोगों की कोरोनोवायरस मौत हो चुकी है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मौतों में तेजी से वृद्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि स्थिति खतरनाक दिख रही है।

फिर डरा रहे हैं कोरोना के आंकड़े
तो वहीं केंद्र की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार कोरोना के सर्वाधिक 60 फीसदी मामले अकेले 6 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से सामने आए हैं। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय की ओर से जो आकंड़ा जारी किया गया है उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 60.72 फीसदी कोरोना के नए मामले यानि 44489 मामले अकेले छह राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से आए हैं। इसमे सबसे अधिक मामले केरल के सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। केरल में पिछले 24 घंटों में 6500 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में 6159 दिल्ली में 5246 नए मामले सामने आए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही ये बात
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख के मुताबिक यूरोप में मृतकों की संख्या में करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं भारत, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील और ब्रिटेन में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा था कि दुनिया कोरोना महामारी में अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है और कुछ देश खतरनाक ट्रैक पर चल रह रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब स्थिति का सामना कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button