Astrology & Religion

स्वर्णमयी माँ अन्नपूर्णा का दर्शन शुरू, मिलेगा खजाना

एसएसपी पहुंचे अन्नपूर्णा दरबार महंत से मिल जाना व्यवस्थाओं का हाल

वाराणसी। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का चार दिवसीय दर्शन-पूजन प्रारम्भ । धनतेरस पर खजाना लेने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ेगा। गुरुवार की भोर में मंगला आरती और खजाने का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सुबह ठीक 6 बजे से कपाट खोल दिया जाएगा। यहां पर 4दिन तक दर्शन करने वाले लाखों भक्तों के बीच मंदिर में खजाना बांटा जाएगा। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पांच-पांच भक्तों को थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन क बाद मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर की साज-सज्जा कर आज तैयारियां भी पूर्ण हो गई है। भक्तों के सुविधा व भीड़ को कतारबद्ध रखने के लिए मंदिर द्वार से सड़क तक बल्लियां लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे विद्युत झालरों व सुगंधित पुष्पो से सजाया गया है। भक्तों के आवागमन के लिए इस बार भी अस्थायी सीढ़ी बनाया गया है।

लावा संग मिलेगा भाग्य शाली खजाना

हर बार की तरह इस बार भी खजाने के साथ-साथ भक्तों को अन्न में लावा प्रसाद स्वरूप भेंट किया जायेगा। माना जाता है कि अन्नपूर्णा मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां धनतेरस पर्व पर खजाना और अन्न बंटता है। मान्यता है कि इसे घर की तिजोरी और पूजा स्थल पर रखने से घर परिवार में वर्ष पर्यन्त अन्न-धन की कमी नहीं रहती सुख शांति समृद्धि का वास भी रहता है।

वाराणसीएसएसपी अमित पाठक आज सदल बल माँ अन्नपूर्णा दरबार पहुंचे। उन्हों ने यहां मंदिर के महंत रामेश्वर महाराज से मिलकर कल से शुरू हो रहे चार दिवसीय दर्शन पूजन की बाबत जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी को बताया गया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतने के इंतजाम किये जा रहे बस भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा में पुलिस का सहयोग जरूरी है। एसएसपी ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया तथा मंदिर प्रबंधन से एहतियात बरतने की अपील की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button