UP Live

सीएमओ के सम्पर्क में आये विधायक ने अपने सहयोगियों संग कराई कोरोना जांच

दुद्धी,सोनभद्र – बीते दिनों सीएमओ एसके उपाध्याय के कोरोना पॉज़िटिव आने से तीन दिन पूर्व दुद्धी में एनआरसी केंद्र व अन्त्य परीक्षण गृह के उद्घाटन के दौरान सीएमओ के संपर्क में आये क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरों ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव गड़दरवा में अपने साथ अपने सभी स्टाफों का कोरोना का टेस्ट करवाया| इस दौरान हरीराम चेरों समेत उनके आस पास रहने वाले कुल 7 कर्मियों की कोरोना जांच डॉ विनय श्रीवास्तव की टीम ने की।उन्होंने बताया कि एंटीजेन जाँच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है | बावजूद इसके आरटीपीसीआर जाँच के लिये सभी का स्वाब सैंपल बीएचयू भेजा जाएगा| दुद्धी विधायक ने बताया कि मेरा जाँच रिपोर्ट नेगटिव है।फिर भी मैं 14 दिन होम कोरोनटिन रहूंगा।जिससे खतरा की शंका न बना रहे।जाँच टीम में रामकैलाश लैब टेक्नीशियन, शिवम सिंह स्टाफ नर्स,मनोज कुमार फार्मासिस्ट, विशाल कुमार पायलट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button