
जौनपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए लिए गए 912 सैंपल के रिजल्ट यहां रविवार को प्राप्त हुए, जिसमें 19 सैंपल पॉजिटिव आए हैं, 893 नेगेटिव हैं। कोई मामला ऐसा नहीं है जिसमें दोबारा सैंपल लेकर के भेजा जाना है। आज के 19 पॉजिटिव केसेस को मिला करके अब जनपद में 5707 पाजिटिव केस हो गए हैं।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 11मरीज ठीक होकर अपने घर गये। इस प्रकार अब तक 5408 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण से अब तक 81मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। आज 739 सैंपल किए गए। अब तक 199387 सैंपल किए जा चुके हैं जिसमें 198423 का रिजल्ट आ गया है, जबकि 964 का रिजल्ट आना शेष है। ब्लाकवार आंकड़ों के अनुसार जिले के 3 ब्लाकों सिरकोनी, मछलीशहर और सुजानगंज में इस महीने अब तक सबसे अधिक कोरोना वायरस पॉजिटिव केसेस मिले। सुजानगंज ब्लाक में 36, मछलीशहर में 35 और सिरकोनी ब्लाक में 33 केस पाए गए। जौनपुर शहर में सबसे अधिक 58 पॉजिटिव केस मिले। खुटहन ब्लॉक में 30, केराकत में 27, डोभी में 25, मडियाहू मैं 24 और मुंगरा बादशाहपुर में 2 1कोरोना पॉजिटिव केस संज्ञान में आए।



