HealthUP Live

जौनपुर में 25 और नये कोरोना पॉजिटिव, अब तक 80 की मौत

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज 25 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,628 हो गयी है ।  सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि 5,628 में से अब तक 5,349 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 80 की मृत्यु हो चुकी है । उन्होंने बताया कि अब तक 19,6213सैंपल किए गये हैं जिसमें 1,95,235की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 978 की जांच शेष है

Related Articles

Back to top button